युवा IAS अफसर सिपू गिरी बनाये गये वाराणसी के नगर आयुक्त।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वाराणसी। 22 साल की उम्र में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण करके भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होने वाले सिपू गिरी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। सिपू गिरी इससे पहले प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी के पद पर आसीन थे। गुरुवार को शासन की ओर जारी आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर लिस्ट में सिपू गिरी को वाराणसी का नया नगर आयुक्त बनाया गया है।

2017 बैच के आईएएस सिपू गिरी मूल रूप से यूपी के बलिया के रहने वाले हैं। मात्र 22 साल की उम्र में ही सिपू गिरी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता अर्जित की। सिपू गिरी इससे पहले जनपद श्रावस्ती में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट और चंदौली में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में युवा आईएएस अधिकारी को पूरे नगर की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *