विभिन्न खेलों के 148 खिलाड़ियों को लगा कोविड-19 का पहला टीका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारतीय ओलंपिक संघ(आईओए) के अनुसार टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके खिलाड़ियों सहित विभिन्न खेलों के कुल 148 खिलाड़ियों पर कोविड-19 का पहला टीका लगाया जा चुका है। आईओए अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने कहा कि इन 148 खिलाड़ियों में से 17 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिन्हें दोनों टीके लगा दिए गए हैं, जबकि 131 खिलाड़ियों को अभी पहला टीका लगा है। इन 148 खिलाड़ियों में वे खिलाड़ी भी शामिल हैं जो 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बना सकते हैं। इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक खेलों में भाग लेने वाले 13 खिलाड़ियों को भी कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है।

इसके अलावा दो खिलाड़ियों को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। टोक्यो पैरालंपिक खेल 24 अगस्त से शुरू होंगे। इस तरह से 20 मई तक 163 खिलाड़ियों (पैरालंपिक सहित) ने कम से कम पहला टीका लगवा दिया है। बत्रा ने टोक्यो जाने वाले खि​लाड़ियों और अधिकारियों के टीकाकरण की स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि 20 मई तक 87 अधिकारियों ने कोविड-19 का पहला टीका लगा दिया है जबकि 23 अधिकारियों पर दोनों टीके लग गए हैं।

फीफा प्रमुख जियानी इन्फेनटिनो ने दिए संकेत, इंटरनेशनल टूर्नामेंटों के कार्यक्रम में हो सकते हैं बड़े बदलाव

अब तक भारत के 90 खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। टोक्यो खेलों को कोविड-19 के कारण एक साल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इस बीच भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले निशानेबाजों पर क्रोएशिया में ही टीका लगाया जाएगा क्योंकि उन्हें वहीं से टोक्यो जाना है। भारतीय निशानेबाज अभी क्रोएशिया में अभ्यास कर रहे हैं।

इनमें से कुछ पर भारत से रवाना होने से पहले ही पहला टीका लगा दिया गया था और उन पर दूसरा टीका क्रोएशिया में लगाया जाएगा। तलवारबाज भवानी देवी अभी इटली में अभ्यास कर रही हैं और उन्हें वहीं पहला टीका लगाया गया, जबकि भारोत्तोलक मीराबाई चानू को अमेरिका में पहला टीका लगाए जाने की संभावना है।

पलक कोहली-पारुल परमार की बैडमिंटन जोड़ी ने पैरालंपिक के लिए पहली बार किया क्वालीफाई

संबंधित खबरें

Source link