सिसवा के चोखराज विद्यालय में हॉस्टल में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र की आधी रात हुई संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिसवा/ महराजगंज: हॉस्टल में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र की आधी रात को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई दर्दनाक मौत। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका। लड़के के पिता ने लगाया हत्या का आरोप नजदीकी थाने में दी तहरीर। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी चर्चाओं का बाजार गर्म। महराजगंज जिले के सिसवा कस्बे में स्थित चोखराज तुलस्यान इंटर कॉलेज के हॉस्टल में रहने वाले 15 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक कुशीनगर जिले के थाना कुबेरस्थान के गांव कल्याण छपरा का रहने वाला था। मौके पर पहुंचे एसपी महराजगंज ने बातचीत के दौरान कहा कि हर पहलुओं की जांच की जा रही है बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *