युवा मंडल के सदस्यों ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष हरिओम द्विवेदी के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी जयंती के अवसर पर बिल्हौर विकास खंड के ग्राम पंचायत नानामऊ के ग्राम सचिवाल भवन में” राष्ट्रीय युवा दिवस” का कार्यक्रम अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंडल अध्यक्ष हरिओम द्विवेदी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हरिओम द्विवेदी जी ने कहा कि
भारत सरकार ने 1984 में 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया और 1985 से, भारत में हर साल स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी जी ने हमें अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को कभी नहीं छोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सफल होने के लिए, उन्होंने व्यक्तियों को अपने प्रयासों में दृढ़ और निरंतर रहने के लिए प्रेरित किया। उनका दृढ़ विश्वास था कि हम जो कुछ भी अपने दिमाग में बिठाते हैं, वह हम अटूट और लगातार मेहनत से पूरा कर सकते हैं और युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी के पदचिन्हों पर चलना चाहिए।

युवा देश के कर्णधार है युवाओं से ही देश का विकास संभव है युवा अगर किसी काम को ठान ले करने के लिए तो वह काम अवश्य होगा स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को भी युवाओं को समछय बताया। हरिओम द्विवेदी ने युवाओं को बताया कि नेहरू युवा केंद्र के द्वारा बहुत ही प्रतिभा है आज अपने देश का नाम रोशन किए है। जनयंती पर नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष व उनकी टीम के द्वारा गंगा घाट पर पौधा रोपड़ भी किया गया उक्त कार्यकम में कुलदीप कश्यप युवा मंडल अध्यक्ष हरिओम द्विवेदी ,सचिव देवा कश्यप व, सत्यम ठाकुर , घनश्याम , सुमित कश्यप आनंद, सूरज ठाकुर आदि युवा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *