शिक्षक अपने गुणों से हर जगह पूजनीय :एडीएम

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

विद्यालय की ओर से अभिनन्दन पत्र सौपते एडीएम व अन्य ।

छपरा । सदर प्रखंड स्थित  उत्क्रमित  मध्य विद्यालय अमर छपरा  के प्रधानाध्यापक डॉ शैलेन्द्र प्रसाद सिंह  के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन  मुख्य  अतिथि सारण अपर समाहर्ता  डॉ गगन ने शनिवार को दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए एडीएम ने कहा कि राजा अपने राज्य में पूजा जाता है परंतु शिक्षक अपने गुण के कारण राज्य के बाहर भी पूजनीय होता है उन्होंने कहा कि शिक्षक कभी अवकाश ग्रहण नही करते शिक्षक हमेशा समाज में अपने कार्यो के बदौलत हमेशा सुधार लाने का प्रयास करते है ।किसी भी सेवा में आने के बाद आना जाना  तो एक सतत प्रक्रिया है जिससे हर किसी को एक न एक दिन गुजरना पड़ता है ।डॉ गगन ने कहा कि  यह क्षण बड़ा ही दुखदायी होता है। खास कर शिक्षण कार्य का एक विशेष योगदान होता है, जिसमें हम कुम्हार की तरह बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं। उनसे हमारा जुड़ाव हो जाता है। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है कार्यक्रम को मुख्य रूप से  पूर्व विधायक शत्रुध्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा जदयू जिलाध्यक्ष अल्ताफ आलम राजू , बैजनाथ प्रसाद सिंह ‘विकल अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापक रजनीकांत सिंह  प्रभात खबर के वरीय संवाददाता राजीव रंजन ,शिक्षक नेता दिनेश कुमार  सिंह ,डॉ राजेश यादव , इंसाफ अली , मनजीत  तिवारी  अनवारुलहक ,ब्रजेश सिंह   इंसाफ अली  आदि ने  सम्बोधित किया ,कार्यक्रम का संचालन  देवेश नाथ दीक्षित व धन्यवाद ज्ञापन प्रधनाध्यापिका मीरा कुमारी ने की वही  इसके पूर्व  विद्यालय परिवार द्वारा  अतिथियों का स्वागत बुके एवं चादर देकर किया गया

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *