ए ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइम पार कर इतिहास रचने वाले भारतीय तैराक साजन प्रकाश का नाम स्विमिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा है। टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले साजन ने पुरुषों के 200 मीटर बटरफ्लाई कैटेगिरी में एक मिनट 56.38 सेकंड का समय निकालकर ओलंपिक का अपना टिकट कटवाया था। एसएफआई ने ध्यानचंद पुरस्कार के लिए कमलेश नानावती के नाम की सिफारिश की है। कमलेश नानावती ने कई इंटरनेशनल टूर्नामेंट में वाटर पोलो में भारत का प्रतिनिधित्व किया है और बाद में चार दशकों के करियर में एक स्विमिंग कोच के रूप में कई नेशनल मेडल विजेता और नेशनल रिकॉर्ड धारक बनाए हैं।
यूक्रेन को हराकर यूरो कप के सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, हैरी केन ने दागे दो गोल
एसएफआई की महासचिव मोनल चोकसी ने एक बयान में कहा, ‘200 मीटर बटरफ्लाई इवेंट में टोक्यो 2020 के लिए ए क्वालिफिकेशन पूरा करके साजन प्रकाश ने इतिहास रच दिया है और वह भारतीय तैराकी के इतिहास में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। उनकी उपलब्धि आने वाले समय में कई और तैराकों को प्रेरित करेगी। हमें विश्वास है कि यह उपलब्धि अजुर्न पुरस्कार के लिए साजन प्रकाश के नामांकन के हमारे फैसले को सही साबित करेगी।’ एसएफआई के अध्यक्ष आरएन जयप्रकाश ने कहा, ‘कमलेश नानावती के पास आज संतुष्ट होने का कारण है, क्योंकि माना पटेल, जिन्हें उन्होंने अपने करियर के बेहतर हिस्से के लिए ट्रेन किया है, टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली गुजरात की पहली तैराक बनी हैं। धन्य है वह कोच जिसे दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए अपने खिलाड़ी को देखने का सौभाग्य मिला है।’




