सिख पगड़ी पहनकर सिंगापुर के प्रधानमंत्री ने गुरुद्वारे का किया उद्घाटन, ‘सत श्री अकाल’ से अभिनंदन

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

सिंगापुर के प्रधानमंत्री ली सीन लूंग एक गुरुद्वारे के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान अपने सिख पोशाक को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, कार्यक्रम के दौरान सीन लूंग सफेद रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने पंजाबी समुदाय के लोगों को ‘सत श्री अकाल’ बोलकर बधाई भी दी।

गुरुद्वारा में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीन लूंग ने कोरोना वायरस के बाद पैदा हुए हालात में योगदान को लेकर सिख समुदाय की तारीफ भी की। कार्यक्रम के दौरान सिख समुदाय को संबोधितकरते हुए लूंग पगड़ी के साथ-साथ सफेद कुर्ता भी पहने हुए थे। लूंग ने कहा कि गुरुद्वारे के सदस्यों ने इस कठिन समय में जरूरतमंदों की बिना उसका धर्म, जाति, पृष्ठभूमि देखे उनकी मदद की।

सिंगापुर के प्रधानमंत्री के सिख पोशाक की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। सबसे ज्यादा प्रधानमंत्री के पगड़ी की चर्चा हो रही है। सिंगापुर में भारतीय दूतावास ने भी प्रधानमंत्री सीन लूंग की कुछ तस्वीर शेयर की है। वहीं, गुरुद्वारा ने भक्तों के लिए सभाओं की लाइव स्ट्रीमिंग सेवाएं शुरू की। इसके साथ-साथ समुदाय के लोगों की भलाई के लिए ‘प्रोजेक्ट अकाल’ नामक एक टास्क फोर्स का गठन किया है।

Source link