शनिवार 22,1,22 पटना जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम रोटी बैंक पटना द्वारा सैकड़ों असहाय लोगों को भोजन वितरण किया गया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

शनिवार 22,1,22 पटना जिओ फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा संचालित सहायतार्थ कार्यक्रम रोटी बैंक पटना द्वारा सैकड़ों असहाय लोगों को भोजन वितरण किया गया

बिहार-:

बापू सभागार ज्ञान भवन गांधी मैदान गोलार्ध, कई असहाय जरूरतमंद लोगों को ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों द्वारा घूम घूम कर भोजन वितरण किया गया।
कार्यक्रम के संचालक युवा समाजसेवी योगीराज आर्यन गिरि ने कहा, सेवा ही धर्म है युवाओं के अंदर समाज में सेवा की भावना अलख जगाने की काम ट्रस्ट द्वारा निरंतर जारी रहता है। युवा सेवा की भावना से आते हैं और यहां से जाकर अपने-अपने क्षेत्रों में गांव के कई जगहों पर पहल करना शुरू कर दिया है। इससे समाज में युवाओं में सेवा की भावना और सकारात्मक विचार, का सृजन होता है। वही आज कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आर्यन मिश्रा ने कहा युवाओं में कार्य करने की क्षमता की कमी नहीं है। प्रोत्साहन की जरूरत है ताकि युवा भी समाज में बढ़ चढ़के सेवा करने की पहल कर सके। विशिष्ट अतिथि, समाजसेवी दीनबंधु यादव, एवं अभय कुमार, ने कहा यूवाओं में जागरूकता की कमी नहीं सिर्फ सही पथप्रदर्शक की जरूरत है। इस मौके पर, ट्रस्ट के सक्रिय सदस्य, कमांडेड अभिषेक वर्मा, जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, सुनील यादव, एवं जितेश कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *