भारत के दो महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस और महेश भूपति ने मिलकर 1999 में विंबलडन मेंस डबल्स खिताब अपने नाम किया था। ऐसा करने वाली यह भारत की पहली जोड़ी थी। दोनों के बीच बाद में कुछ मतभेद हो गए थे, जिसके बाद दोनों ने साथ में खेलना बंद कर दिया था। अब एक बार फिर पेस और भूपति साथ नजर आएंगे, लेकिन टेनिस के कोर्ट पर नहीं बल्कि टीवी स्क्रीन पर। पेस और भूपति एक नई वेब सीरिज में काम करते दिखेंगे, जिसमें दोनों के नंबर वन जोड़ी बनने तक के सफर के अनछुए पहलुओं और मजेदार किस्सों का जिक्र होगा।
पेस और भूपति अपने सफर और आपसी रिश्ते की किस्सागोई करते नजर आएंगे। यह वेबसीरिज मशहूर निर्देशक दंपत्ति अश्विनी अय्यर तिवारी और नीतेश तिवारी ने बनाई है। पेस और भूपति 1999 में विंबलडन डबल्स खिताब जीतने वाली पहली भारतीय जोड़ी थे। दोनों के फिर से साथ आने की अटकलें लगने लगीं, जब रविवार को पेस ने ट्विटर पर पहले विंबलडन मेंस डबल्स खिताब की 22वीं वर्षगांठ पर दोनों की तस्वीर डाली। उन्होंने लिखा था, ‘दो लड़कों का सपना देश का नाम रोशन करने का था।’
22 years ago today, we became the first Indians to win @Wimbledon. As two young boys all we dreamt of was making our country proud! ???????????? @Maheshbhupathi #LeeHesh pic.twitter.com/TWFj3imCoZ
— Leander Paes OLY (@Leander) July 4, 2021
Hmmm ..That was special!! Do you think it’s time to write another chapter? @Leander #LeeHesh https://t.co/gzIWCD7gfR
— Mahesh Bhupathi (@Maheshbhupathi) July 4, 2021
इस पर भूपति ने जवाब दिया, ‘वह खास था। क्या तुम्हें लगता है कि यह दूसरा चैप्टर लिखने का समय है।’ इंडियन एक्सप्रेस के नाम से मश्सहूर इस जोड़ी ने 1994 से 2006 के बीच साथ खेला। इसके बाद 2008 से 2011 के बीच फिर साथ आए। दोनों के बीच मतभेद सार्वजनिक भी हुए लेकिन अब वे इससे आगे बढ़ चुके हैं।




