विंबलडन 2021: नोवाक जोकोविच ने जीत के साथ बनाई अंतिम-16 में अपनी जगह, रोजर फेडरर तीसरे दौर में पहुंचे

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

पांच बार के चैंपियन और अपने 20वें ग्रैडस्लैम की तलाश में जुटे सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने विंबलडन 2021 के तीसरे दौरे के अपने मुकाबले में डेनिस कुडला को हराकर अंतिम-16 में अपनी जगह बना ली है। वहीं, दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर भी जीत के साथ तीसरे दौर में पहुंचने में सफल रहे हैं। जोकोविच ने इस साल खेले गए फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने कड़े फाइनल मुकाबले में स्टेफानोस सितसिपास को हराया था। 

Hockey: इन देशों में होगा मेंस और विमेंस 2023 जूनियर हॉकी वर्ल्ड कप

विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने डमेरिका के डेनिस कुडला को 6-4, 6-3, 7-6 से पराजित किया। जोकोविच का क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए चिली के क्रिस्टियन गारिन से मुकाबला होगा। गारिन पहली बार विंबलडन के चौथे दौर में पहुंचे हैं और उनके सामने पिछली दो बार के चैंपियन जोकोविच की मुश्किल चुनौती रहेगी। जोकोविच ने तीसरे दौर में पहले दो सेट आसानी से जीत लिए लेकिन तीसरे सेट में कुडला ने 3-1 की बढ़त बना ली। सर्बियाई खिलाड़ी ने अपना अपना पूरा  जोर लगाते हुए इस सेट को टाई ब्रेक में पहुंचाया और टाई ब्रेक 9-7 से जीतकर मैच दो घंटे 17 मिनट में समाप्त कर दिया।  

रियो गोल्ड मेडल विनर मरियाप्पन थंगावेलू होंगे टोक्यो पैरालंपिक के ध्वजवाहक

इससे पहले पूर्व नंबर एक और इस बार छठी वरीयता प्राप्त 39 साल के रोजर फेडरर ने गुरुवार को फ़्रांस के रिचर्ड गास्के को एक घंटे 51 मिनट में टेनिस का पाठ पढ़ाते हुए 7-6, 6-1, 6-4 से हराकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। गास्के पिछले तीन अवसरों पर पहले  दौर में हारे थे और इस बार उनकी छुट्टी दूसरे दौर में हो गयी। 2० ग्रैंड स्लेम खिताबों के विजेता फेडरर 18 वीं बार तीसरे दौर में पहुंचे हैं। इस चैंपियनशिप की तैयारी के लिए फेडरर पिछले ग्रैंड स्लेम फ्रेंच ओपन के चौथे दौर से हट गए थे।  फेडरर का तीसरे दौर में ब्रिटेन के कैमरून नोरी से मुकाबला होगा। पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन पोलैंड की 20 साल की इगा स्वीयतेक और आठवीं सीड चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिसकोवा तथा पुरुषों में पांचवीं सीड रूस के आंद्रेई रुब्लेव भी राउंड 16 में पहुंच गए हैं। स्वीयतेक ने रोमानिया की इरिना केमेलिया बेगू को 6-1, 6-0 से, प्लिसकोवा ने हमवतन टेरेजा मार्टिंकोवा को 6-3, 6-3 से और रुब्लेव ने इटली के फाबियो फोग्निनि को दो घंटे 59 मिनट तक चले मैच में चार सेटों में 6-3, 5-7, 6-4, 6-2 से हराया।

संबंधित खबरें

Source link