वाह रे खाखी। पुलिस ने मृतक विशाल को ही भेज दिया नोटिस। बोला दो दिन के अंदर हो

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

सवांददाता- राजेश गोस्वामी

चंदौली: उत्तर प्रदेश में पुलिस कारनामों को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती है. नया कारनामा चन्दौली पुलिस का है. सिकटिया हत्याकांड (विशाल पासवान हत्याकांड) से हनजुड़े एक मामले में सीओ सदर अनिल राय ने मृतक को ही नोटिस जारी कर दिया. नोटिस में पुलिस ने मृतक को दो दिन के अंदर थाने में आकर अपना बयान दर्ज कराने का आदेश जारी किया है. जिसके बाद सीओ सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

सिकटिया में विशाल पासवान हत्याकांड में पुलिस की पहले ही किरकिरी हो चुकी है. दरअसल 13 नवम्बर की अलसुबह अलीनगर थाना क्षेत्र के सिकटिया गांव में मामूली विवाद के बाद एक पक्ष द्वारा विशाल पासवान की सिर कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई. जिसके बाद जातीय हिंसा और आगजनी फैल गई. मौके पर डीएम एसपी समेत क्षेत्रीय विधायक को कंट्रोल के लिए पहुंचना पड़ा. इस दौरान अलीनगर पुलिस व सीओ सदर की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे थे. इसके बावजूद कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *