लेटिजनबेड गिडे ने नीदरलैंड में आयोजित किए जा रहे इथोपियाई ओलंपिक ट्रायल्स में महिलाओं की 10,000 मीटर दौड़ में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। पिछला रिकॉर्ड सिफान हसन ने इसी ट्रैक पर दो दिन पहले बनाया था। गिडे ने 29 मिनट 1.03 सेकेंड का समय निकाला। सिगी गेब्रेसेलामा 30 मिनट 06.01 सेकेंड के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप: स्पेन की युवा टीम ने लिथुवानिया को हराया, फ्रांस ने भी दर्ज की जीत
हसन ने फैनी ब्लैंकर्स कोइन खेलो में रिकॉर्ड बनाया था, जिसमें गिडे ने 5.79 सेकेंड का सुधार किया। इथोपिया में जन्मी नीदरलैंड की धाविका हसन ने दो दिन पहले पांच साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। उन्होंने इथोपिया की अलमाज अयानास के रियो ओलंपिक 2016 में बनाए गए रिकॉर्ड से 10.63 सेकेंड बेहतर समय निकाला था।
गिडे इस तरह से नॉर्वे की इंग्रिड क्रिस्चियनसेन के बाद पहली महिला धाविका बन गई हैं, जिनके नाम पर 5000 और 10000 मीटर दौड़ का रिकॉर्ड दर्ज है। क्रिस्चियनसेन ने 1986 से 1993 के बीच इन रिकॉर्ड को अपने नाम पर रखा था। गिडे ने बाद में कहा, ‘मुझे विश्व रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद थी।’
सर्बिया और रोम में ओलंपिक क्वालीफाइंग स्पर्धाओं के लिए भारतीय तैराकों को मिली मंजूरी




