रिमझिम फुहारों के बीच विम्बलडन की वापसी, नोवाक जोकोविच ने जीता पहला मैच

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोरोना महामारी के कारण पिछले साल रद्द हुए विम्बलडन की सोमवार को ऑल इंग्लैंड क्लब पर वापसी हुई, लेकिन पहले दिन के मैच बारिश के कारण बाधित रहे। हालांकि नोवाक जोकोविच ने पहले दौर में जीत दर्ज की। पहले दिन खेल साढ़े चार घंटे विलंब से शुरू हुआ और एक दर्जन से अधिक मैच स्थगित करने पड़े। रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले 20वें ग्रैंडस्लैम खिताब और छठे विम्बलडन से एक खिताब दूर जोकोविच ने 19 साल के वाइल्ड कार्डधारक जैक ड्रेपर को 4-6, 6-1, 6-2, 6-2 से हराया।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल लाने वाले खिलाड़ियों की होगी चांदी, मणिपुर सरकार देगी इतने करोड़ रुपये

जोकोविच ने इस साल ऑस्ट्रेलियाई ओपन और फ्रेंच ओपन जीता है। फ्रेंच ओपन फाइनल में दो सेट गंवाने के बाद उन्होंने स्टेफानोस सिटसिपास को हराया था। तीसरी रैंकिंग वाले सिटसिपास पहले ही दौर में उलटफेर का शिकार हो गए, जिन्हें 57वीं रैंकिंग वाले अमेरिका के फ्रांसिस टियाफो ने 6-4, 6-4, 6-3 से मात दी। महिला वर्ग में पहले दिन खत्म हुए मैच में दूसरी वरीयता प्राप्त एरिना सबालेंका ने क्वालीफायर मोनिका निकुलेस्कू को 6-1, 6-4 से हराया।

वर्ष 2017 की चैम्पियन गार्बाइन मुगुरुजा , 23वीं रैकिंग वाली मेडिसन की और 32वीं रैंकिंग वाली एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा भी अगले दौर में पहुंच गई। पांच बार की चैम्पियन वीनस विलियम्स, फ्रेंच ओपन सेमीफाइनल तक पहुंची मारिया सक्कारी, डेनिस शापोवालोव और एलेक्स डि मिनाउर के मैच स्थगित करने पड़े।

शूटिंग वर्ल्ड कप में राही सरनोबत ने लगाया गोल्ड मेडल पर निशाना, मनु भाकर ने किया निराश

Source link