रायबोझा धर्मकाटा चौराहे पर नकली सीमेंट दुकान सीज, मुकदमा दर्ज

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बहराइच–::

 

रिपोर्ट राजा बाबू गोस्वामी

मिहीपुरवा/बहराइच- तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र अंतर्गत रायबोझा धर्मकाटा बाजार में स्थित सीमेंट सरिया की दुकान पर काफी संख्या में डुप्लीकेट सीमेंट बरामद हुई है। बुधवार को अर्जुन गोल्ड सीमेंट कम्पनी के सेल्स मैनेजर मयंक अस्थाना की शिकायत पर मोतीपुर पुलिस टीम ने धर्मकाटा चौराहे पर पहुंच छापेमारी की जहां नकली सीमेंट का स्टॉक मौजूद मिला।
रायबरेली से निर्मित होने वाली अर्जुन गोल्ड नाम से सीमेंट बाजार में करीब 450 रुपये की बिकती है किंतु नेशनल हाईवे स्थित रायबोझा धर्मकांटा चौराहे पर स्थित सीमेंट विक्रेता की दुकान पर इस नाम की सीमेंट मौजूद थी किंतु ठीक इसके विपरीत दुकानदार ने इसी नाम से 354 डुप्लीकेट नकली सीमेंट का स्ट‍ाक भी जमा कर रखा था। इन नकली बोरियों पर अर्जुन गोल्ड का प्रिंट था कितु ट्रेड मार्क कहीं नही छपा था जिससे यह स्पष्ट नही हो पा रहा था कि इसको कहां निर्मित किया गया है। रायबरेली से आये सेल्स मैनेजर मयंक अस्थाना ने कहा कि अर्जुन गोल्ड नाम से जो नकली सीमेंट विक्रेता ने जमा कर रखी है वह हमारे रायबरेली स्थित कम्पनी की न होकर बल्कि कहीं और की है विक्रेता ने यह सीमेंट कहां से मंगवाई गयी है इसकी जानकारी मौके पर सीमेंट विक्रेता ही दे सकता है।
पुलिस विभाग त्वरित कार्यवाही करते हुए छापेमारी कर 354 नकली सीमेंट बरामद की तथा विक्रेता शमसुद्दीन पुत्र इस्लाम एंव शादाब पुत्र इश्तयाक पर सम्बंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
एसएचओ मोतीपुर बृजानंद सिंह ने बताया कि सेल्स मैन की शिकायत पर छापेमारी कर नकली सीमेंट बरामद की गई है पुलिस ने एक अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया है शेष की तलाश में पुलिस लगायी गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *