योग दिवस: 18000 फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने किया योग, देखें तस्वीरें

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

आज दुनियाभर में 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में पूरे देश के अलावा ITBP के जवानों ने भी लद्दाख में 18,000 फीट की ऊंचाई पर योग किया। इसकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। तस्वीरों में जवान बर्फ में मैट बिछाकर योग करते दिख रहे हैं। साफ दिख रहा है कि वहां तापमान काफी नीचे है।

बता दें कि छह साल पहले प्रधानमंत्री मोदी की पहल पर संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था और देखते ही देखते दुनिया के तमाम देश इस मुहिम में शामिल हो गए।

इस दौरान पीएम मोदी ने सबसे पहले देश की जनता को योग दिवस की शुभकामनाएं दीं और लोगों से कहा कि कोरोना काल में योग ही उम्मीद की किरण है। इसके अलावा पीएम मोदी ने भी कहा कि मौजूदा समय में करोड़ों लोगों में योग के प्रति उत्साह पहले के मुकाबले और बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योगी, संत और योग के महत्व को लेकर जानकारी दी। 

प्रधानमंत्री ने यहां कहा जब भारत ने यूनाइटेड नेशंस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का प्रस्ताव रखा था, तो उसके पीछे यही भावना थी कि ये योग विज्ञान पूरे विश्व के लिए सुलभ हो। आज इस दिशा में भारत ने यूनाइटेड नेशंस, WHO के साथ मिलकर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने कहा भारत के ऋषियों ने, भारत ने जब भी स्वास्थ्य की बात की है, तो इसका मतलब केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं रहा है। इसीलिए, योग में फ़िज़िकल हेल्थ के साथ साथ मेंटल हेल्थ पर इतना ज़ोर दिया गया है।

Source link