भारत के स्टार बॉक्सर और दक्षिण एशियाई खेलों के गोल्ड मेडलिस्ट विनोद तंवर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं और इसके चलते वह दुबई में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप से हट गए हैं। रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में हुए टूर्नामेंट में पार्ट लेने के बाद विनोद ब्रेक के तौर पर अपने घर गए थे। इस हफ्ते पटियाला में क्वारंटाइन के दौरान टेस्ट किए जाने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए। विनोद ने पहली बार महाद्वीपीय टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का मौका गंवा दिया।
कोविड-19 से जंग के लिए आगे आए आईलीग विजेता गोलकीपर उबैद, जर्सी नीलाम करके कोष जुटाया
भारतीय मुक्केबाजी महासंघ ने पीटीआई को बताया, ”विनोद तंवर का नाम टीम से हटा दिया गया था क्योंकि वह कोविड- 19 के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। तंवर अपने घर में थे और टीम के बाकी सदस्यों के संपर्क में नहीं थे जो बायो-बबल से सुरक्षित माहौल में थे। टीम मैनेजमेंट ने किसी वैकल्पिक खिलाड़ी को नहीं ले जाने का फैसला किया और भारत 2021 एएसबीसी एशियाई चैंपियनिशप के 49 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश नहीं करेगा।’ विनोद के पास बडे स्टेज पर खुद की काबिलियत साबित करने का यह सुनहरा मौका था, जिसको उन्होंने अब खो दिया है। भारत में कोरोना की दूसरी लहर के दौरान कई खिलाड़ी इस वायरल की चपेट में आ चुके हैं। आईपीएल 2021 को भी इस महामारी के चलते अनिश्चितकाल के लिए स्थगित करने का फैसला करना पड़ा था।




