भारतीय महिला तैराक माना पटेल ने टोक्यो ओलंपिक के लिए अपना टिकट कटवा लिया है। माना को विश्वविघालय के कोटे के तहत ओलंपिक खेलों में जगह मिली है। भारतीय तैराकी फेडरेशन ने इस बात की जानकारी दी है। माना जापान में होने वाले टोक्यो ओलंपिक में 100 मीटर बैकस्ट्रोक में हिस्सा लेंगी। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाली तीसरी भारतीय तैराक हैं।
Wimbledon 2021: सानिया-माटेक के हर मैच में इजहान के साथ पहुंचेगा ये खास फैन
श्रीहरि नटराज और साजन प्रकाश ने हाल में ओलंपिक क्वालीफिकेशन टाइमिंग (ओक्यूटी) में ‘ए स्तर हासिल करके क्वालीफाई किया था। विश्वविद्यालय कोटा से किसी एक देश के एक पुरुष और एक महिला प्रतिस्पर्धी को ओलंपिक में भाग लेने का मौका मिलता है बशर्ते उस देश के किसी अन्य तैराक ने उस वर्ग (पुरुष या महिला) में क्वालीफाई नहीं किया हो या ओलंपिक चयन समय (बी) के आधार पर इंटरनेशनल तैराकी महासंघ (फिना) से निमंत्रण हासिल नहीं किया हो।
Tokyo Olympics 2021: ITF ने टोक्यो ओलंपिक की एंट्री लिस्ट में इन टेनिस खिलाड़ियों को शामिल किया
माना ने ओलंपिक्स.कॉम से बातचीत करते हुए कहा, ‘यह शानदार अहसास है। मैंने साथी तैराकों से ओलंपिक के बारे में सुना है और टेलीविजन पर इन्हें देखा है तथा कई तस्वीरें देखी हैं। लेकिन इस बार वहां होना, दुनिया के बेस्ट से कॉम्पिटिशन करना, मैं रोमांचित हूं। महामारी के कारण लगे लॉकडाउन से मुझे चोट से अच्छी तरह से उबरने में मदद मिली। लेकिन बाद में निराशा भी हाथ लगी। मुझे इतने लंबे समय तक पानी से दूर रहने की आदत नहीं है।’




