बेहद तेज रफ्तार हाइवा ने मारी बाईक में टक्कर,मौके पर पति, पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बेहद तेज रफ्तार हाइवा ने मारी बाईक में टक्कर,मौके पर पति, पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत
————————————–
जेपी श्रीवास्तव, ब्यूरो चीफ, बिहार
बिहार: पश्चिम चंपारण जिला से बेहद सनसनीखेज समाचार मिला है। घटना बेतिया-मोतिहारी मुख्य सड़क एन एच 727 बेतिया मुफस्सिल थाना की है। बेहद तेज रफ्तार से बेतिया की तरफ से आ रही एक हाईवा ने सामने से आ रहे एक बाइक में इतनी जोरदार टक्कर मारी की मौके पर ही पति, पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जाता है कि इस सड़क दुर्घटना के बाद से एन एच 727 पूरी तरह जाम हो गया। मृतकों की पहचान शनिचरी थाना क्षेत्र के दोनवार बरवा बृति टोला निवासी आजाद मियां (40) वर्ष, पत्नी शाहनाज खातुन(35) वर्ष तथा 14 वर्षीय पुत्र समीर मियां के रुप में हुई है।
जानकारी मिली है कि शनिचरी निवासी आजाद मियां अपने परिवार के साथ अपने ससुराल मझौलिया थाना क्षेत्र में बखरिया गये हुये थे। ससुराल से वापस अपने घर जाते समय यह दर्दनाक हादसा हुआ था। घटना स्थल मुफस्सिल थाना क्षेत्र पिपरा चौक के समीप कि है।
बताया जाता है कि घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थाना मौके पर घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए शव को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में भेज दिया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष उग्रनाथ झा द्वारा बताया गया कि घटना के बाद हाईवा के चालक हाईवा को छोड़कर फरार हो गया । हाईवा को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *