बुलन्दशहर जिला कारागार में हुई खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बुलन्दशहर जिला कारागार में हुई खेल प्रतियोगिता, विजेताओं को किया गया पुरुस्कृत

बुलन्दशहर:- जिला कारागार बुलन्दशहर में बंदियों के शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य व स्वस्थ मनोरंजन के उद्देश्य से साप्ताहिक खेल कूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन प्रशान्त कुमार भारती, पुलिस अधीक्षक शहर सुरेंद्र नाथ तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, आईपीएस व जिला क्रीडा अधिकारी नवीन त्यागी के द्वारा दीप प्रज्वलन व फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम, रागिनी, नृत्य आदि के साथ किया गया। यह खेल कूद प्रतियोगितात्मक आयोजन एक सप्ताह तक चलेगा जिसमें सभी प्रमुख प्रकार की खेल प्रतिस्पर्धाओं का समावेश होगा।

जेल अधीक्षक ने कहा कि खेलों के माध्यम से बंदियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है। जेल से रिहा होने के बाद बंदी अपने गांवों में जाकर खेल भावना का प्रसार करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जेल अधीक्षक मिजाजी लाल ने कहा कि खेल सप्ताह के माध्यम से बंदियों में तनाव कम करने। उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ रखने और समाज की मुख्य धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विजेता टीमों /बंदियों को पुरस्कार की भी व्यव्स्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *