बिहार में पंचायती राज चुनाव होने की उम्मीद जगी 30 अगस्त से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार —

जे पी.श्रीवास्तव, बिहार

मोतिहारी: राज्य चुनाव आयोग, बिहार,पटना द्वारा वीसी के माध्यम से सभी जिलाधिकारियों के साथ पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर बैठक की गई।

इस बैठक में पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी के साथ जिला पंचायतीराज पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया।

राज्य चुनाव आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को जानकारी दी कि पंचायत चुनाव ईवीएम मशीन से होगा। ईवीएम की उपलब्धता एवं आवश्यकता का आकलन हमय रहते करने का निर्देश सभी जिलाधिकारियों को दिया। ईवीएम प्राप्त करने के लिए जिला को विभिन्न प्रदेशों के साथ टैगिंग किये जाने की जानकारी चुनाव आयोग द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव की प्रक्रिया 30 अगस्त से शुरू होगी जो सितंबर तक चलेगी। चुनाव 10 फेज में सम्पन्न होने की जानकारी उन्होंने दी।

बताया जाता है कि बिहार में पंचायत चुनाव पहली बार ईवीएम मशीन से होगी। एक बूथ पर 6 ईवीएम मशीन की आवश्यकतानुसार मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात चुनाव आयोग ने की। इसमें से 5% मशीन ट्रेनिंग के लिए सुरक्षित रखने की बात बताई। कोरोना और बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां करने का निर्देश दिया।

वीसी के बाद जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को तदनुरूप कार्रवाई का निर्देश देते हुए कहा की चुनाव कार्य की तैयारी के मद्देनजर ईवीएम कोषांग का गठन जल्द से जल्द कर लिया जाये।साथ हीं अन्य कोषांगों के गठन की प्रक्रिया शीघ्र शुरू कर दी जाये।वोटर लिस्ट के अपग्रेडेशन का कार्य अति शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।