बिहार:—-
पटना:कहते हैं कि सत्यनिष्ठा से किया गया कार्य कभी विफल नहीं होता। कोविड-19 संक्रमण के समय जिस धैर्य, तत्परता, कठिन परिश्रम के साथ निरंतर हर स्तर पर इससे बचाव के लिए जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने कार्य किया है उससे यहां की जनता उनके प्रति समर्पित हो गई है।
पूर्वी चम्पारण जिला की प्रणम्य धरती पर ऐसे जुझारू जिलाधिकारी का पदस्थापन यहां की जनता के लिए एक वरदान साबित हो रहा है। इन्होंने कोरोना संक्रमण को एक चैलेंज के रूप में स्वीकार कर दिन-रात इस संक्रमण से बचाव के लिए जो भी कारगर उपाय हो सकता था उन्होंने किया। जिले में सबको वैक्सीन लगे इसके लिए पूरी मुस्तैदी के साथ उन्होंने सभी स्टाफ को कार्य करने का सख़्त निर्देश दिया। न केवल निर्देश दिया बल्कि स्वयं इसकी माॅनिटरिंग करते रहे। नतीजा यह हुआ कि पहले तो मोतिहारी नगर निगम में शत-प्रतिशत वैक्सिनेशन हो गया। इसके बाद इन्होंने प्रखंड स्तर से लेकर पंचायत और ग्रामीण स्तर तक वैक्सिनेशन के लिए चलंत भान का प्रबंध कराकर वैक्सिनेशन को सफल बनाया।
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हुई। नीतीश कुमार भी लगातार वैक्सिनेशन को लेकर काफी सजग और सतत फीडबैक लेने में लगे हुये थे। बल्कि लगे हुये हैं। उन्होंने पूरे बिहार के 38 जिलों का फीडबैक लिया और तीन जिलाधिकारी को वैक्सिनेशन कार्य में उनकी उपलब्धियों के आधार पर केवल तीन जिलाधिकारी को सम्मानित करने के लिए उनका चयन किया गया। इसमें पटना के जिलाधिकारी डाॅ.चन्द्र शेखर सिंह, पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक एवं दरभंगा के जिलाधिकारी एस एम त्यागराजन को स्वंय मुख्यमंत्री ने एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया है। बताते चलें कि सूबे पूर्वी चम्पारण जिला अव्वल स्थान पर आया है जिसका श्रेय जिलाधिकारी की कर्मठता,सत्य निष्ठा के साथ कार्य कराने की क्षमता और दृढ़ इच्छाशक्ति को जाता है।
जिलाधिकारी की इस उपलब्धि पर जिलेवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। वे सभी ऐसे जिलाधिकारी को पाकर फूले नहीं समा रहे हैं। हालांकि जो लोग बड़े दिलवाले होते हैं वे अपनी उपलब्धि को स्वंय का नहीं मानकर इसका श्रेय अपने साथ काम करनेवाले सभी पदाधिकारियों/कर्मियों/मिडिया वालों के साथ-साथ आम जनता को देते हैं। यही काम जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक ने किया है।
उन्होंने ने भी इसे यहां के पदाधिकारियों,सह कर्मियों, स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन, चिकित्सकों सहित आम जनता की उपलब्धि बताया है।
जिलाधिकारी श्री शीर्षत कपिल अशोक को इस महान उपलब्धि के लिये मिडिया की ओर से आम जनता की ओर से बधाई के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुये उन्हें शुभकामनाएं देती है।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।




