बिहार के प्राइमरी स्कूल और हाईस्कूलों में प्रधान शिक्षक, प्रधानाध्यापक की होगी बंपर बहाली

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार——

पटना: बिहार कैबिनेट ने एक बड़ा फैसला लिया है। इस फैसले के मुताबिक बिहार के 40558 प्राइमरी स्कूलों में तथा 5334 हाईस्कूलों में प्रधान शिक्षक- प्रधानाध्यापक की बहाली होगी। इसके लिए बिहार कैबिनेट ने नियमावली पर मुहर लगा दी है। बिहार कैबिनेट द्वारा राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय प्रधान शिक्षक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त नियमावली-2021की स्वीकृति दी गई है। अब प्राथमिक विद्यालयों में प्रधान शिक्षक तथा हाईस्कूलों एवं प्लस-2 में प्रधानाध्यापक की परीक्षा के माध्यम से होगी।
बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा प्रधान शिक्षक और प्रधानाध्यापक का पद भरा जायेगा। बताते चलें कि प्रधान शिक्षक का पद जिलास्तरीय होगा; जबकि प्रधानाध्यापक का पद प्रमंडलीय स्तर का होगा। इनका पद स्थानांतरण योग्य होगा। सीएम ने इसकी घोषणा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान से की थी जिस पर आज कैबिनेट ने मुहर लगा दी।
बिहार कैबिनेट के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में हाईस्कूल और प्लस-2 विद्यालयों की संख्या 5334 है,वही प्राइमरी स्कूलों की संख्या 40558 है। इस प्रकार लम्बी अवधि से रिक्तियों को भरे जाने का कवायद अब जाके पूरा होने जा रहा है। इससे बेरोजगारी की समस्या कुछ हद तक तो पूरी होगी ही, योग्य शिक्षकों की नियुक्ति से विद्यालयों में पठन-पाठन का कार्य भी शुचारु रुप से चलने लगेगा।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।