बहराइच की निशा शर्मा बनी समाजवादी पार्टी ( महिला सभा ) की राष्ट्रीय सचिव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बहराइच-::

रिपोर्ट राजा बाबू गोस्वामी

बहराइच निवासी सपा नेता निशा शर्मा को आज सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह द्वारा समाजवादी महिला सभा के राष्ट्रीय सचिव का दायित्व सौंपा गया है,श्रीमती निशा शर्मा बीते लगभग 15 वर्षो से समाजवादी पार्टी में सक्रिय भूमिका निभाती आयी हैं, उनकी इस नियुक्ति से बहराइच के समाजवादियों में हर्ष के माहौल है,इस मौके पर समाजवादी पार्टी की नवनियुक्त राष्ट्रीय सचिव श्रीमती निशा शर्मा का कहना है जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी और महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती जूही सिंह जी ने उन पर विश्वास जताते हुए उन्हें ये दायित्व सौंपा है वो उनके विश्वास पर खरी उतरेंगी और 2022 में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जन जन तक समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों और कार्यों को पहुँचाएँगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *