फैन्स के कमेंट्स से परेशान होकर द ग्रेट खली ने उठाया ये कदम, होने लगे ट्रेंड

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट यानी डब्ल्यूडब्ल्यूई में जब भी भारतीय रेसलरों की बात होती है तो उसमें द ग्रेट खली का नाम जरूर आता है। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली का असली नाम दलीप सिंह राणा है। खली को कोरोना काल में इन दिनों एक अलग तरह ही समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, खली के ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर फैन्स उनसे अजीबोगरीब रिक्वेस्ट कर रहे हैं, जिससे परेशान होकर इस रेसलर ने अपना कमेंट सेक्शन ही बंद कर दिया है।

खली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नजर आते हैं और फैन्स के साथ अक्सर बातें करते रहते हैं। फैन्स भी उनकी तस्वीरों और वीडियो पर जमकर लाइक्स और कमेंट करते रहते हैं। इन दिनों लोग अजीबोगरीब रिक्वेस्ट करके उनसे मजे ले रहे हैं, जिससे परेशान होकर उन्होंने ऐसा करने का मन बनाया।

यहां देखें फैन्स के मजेदार रिएक्शंस-

खली की डब्ल्यूडब्ल्यू में वर्तमान स्थिति की बात करें तो वो इससे बाहर हैं। उन्होंने अपना आखिरी मैच अक्टूबर 2014 में स्मैक डाउन में खेला था जब उनका मुकाबला रूसेव के खिलाफ हुआ था। इसके बाद उन्हें कभी दोबारा कॉन्ट्रैक्ट नहीं मिला। खली की कुल हाइट सात फुट एक इंच है। वो डब्ल्यूडब्ल्यू इतिहास के चौथे सबसे लंबे खिलाड़ी हैं। खली भारत में टीवी के मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस में भी काम कर चुके हैं। । इसके अलावा पहलवानी के साथ-साथ उन्होंने फिल्मों में भी एक्टिंग की है।

डिफेंडिंग चैम्पियन इगा स्वियातेक ने जीत से किया आगाज, जैनिक सिन्नर को मिली कड़ी टक्कर

Source link