प्रधान प्रतिनिधि द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया नेत्र शिविर का शुभारंभ

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

संबाददाता- श्याम जी तिवारी

महोबा। बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय में नेत्र शिविर का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि अजय रावत अलीपुरा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया महाविद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि प्रत्येक माह की 27 तारीख को क्षेत्र के मरीजों को सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के डॉक्टरो की टीम द्वारा इलाज किया जाता है नेत्र शिविर में 190 मरीजों का रजिस्ट्रेशन किया गया जिसमें से 50 मरीजों को ऑपरेशन के लिए चित्रकूट भेज दिया गया इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के उपप्राचार्य मोहम्मद आफताब सिद्दीकी, अध्यापक सुनील कुमार राजपूत ,देवसिंह, श्रीमती प्रीति सक्सेना, कुमारी प्रियंका सोनी ,पूनम ,मनोज कुमार सिंह,राजेंद्र कुमार , देवेन्द्र कुमार सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *