टोक्यो ओलंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन करके लौटे भारतीय खिलाड़ियों का दल प्रधानमंत्री आवास पर पहुंच चुका है। जहां पर यह सभी खिलाड़ी देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ब्रेकफास्ट करेंगे। मोदी ने ओलंपिक 2020 में देश का मान बढ़ाने वाले प्लेयर्स की स्वतंत्रता दिवस पर जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि इन खिलाड़ियों ने सिर्फ दिल जीता है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को भी प्रेरित करने का बड़ा काम किया है। इस बार का ओलंपिक भारत के लिए यादगार रहा और देश ने पहली बार कुल 7 मेडल अपने नाम किए।
Delhi | Indian Tokyo Olympics contingent has arrived at 7, Lok Kalyan Marg, the official residence of Prime Minister Narendra Modi
PM Modi is hosting the Olympics contingent for breakfast today pic.twitter.com/5nAq7NEezi
— ANI (@ANI) August 16, 2021
भारत की तरफ से नीरज चोपड़ा ने एथलेटिक्स में 100 साल के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए ट्रैक एंड फील्ड में देश को पहला मेडल दिलाया। उन्होंने अपना गोल्ड मेडल दिग्गज धावक मिल्खा सिंह को समर्पित किया था। फाइनल में नीरज ने 87.58 मीटर का थ्रो फेंककर गोल्ड पर कब्जा किया था। उनके अलावा, रवि दहिया ने कुश्ती में और मीराबाई चानू ने वेटलिफ्टिंग में देश को सिल्वर मेडल दिलाया था। वहीं, पीवी सिंधु, बजरंग पूनिया, लवलीना ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। भारतीय हॉकी टीम ने भी 41 साल के सूखे को खत्म करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। महिला हॉकी टीम का प्रदर्शन भी ओलंपिक 2020 में बेहद शानदार रहा था और वह पहली बार सेमीफाइनल तक पहुंचने में सफल रही थी।
ओलंपिक को लेकर अरविंद केजरीवाल बोले, अब 70 मेडल की तैयारी करनी होगी
प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर ओलंपिक खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा था, ‘ओलंपिक में भारत का नाम रोशन करने वाली युवा पीढी , ऐसे हमारे एथलीट , हमारे खिलाड़ी आज इस आयोजन में हमारे बीच में हैं। कुछ यहां है और कुछ सामने बैठे हैं। मैं आज देशवासियों को , जो यहां मौजूद हैं उनको भी और हिंदुस्तान के कोने कोने में जो इस समारोह में मौजूद हैं ,उन सभी को मैं कहता हूं कि हमारे खिलाड़ियों के लिए आइए कुछ पल तालियां बजाकर उनका सम्मान करें। एथलीटों पर विशेष तौर पर हम ये गर्व कर सकते हैं कि उन्होंने हमारा दिल ही नहीं जीता है लेकिन उन्होंने आने वाली पीढियों को भारत की युवा पीढी को प्रेरित करने का बहुत बड़ा काम किया है।’




