पुणे के शिव छत्रापति स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में एथलीट ट्रैक को वीवीआईपी गाड़ियों की पार्किंग बनाए जाने पर खेल मंत्री किरन रिजिजू ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि उनको इस तरह की घटना से निजी तौर पर काफी दुख पहुंचा है। दरअसल, महाराष्ट्र से बीजेपी के विधायक सिद्धार्थ शिरोले ने रविवार को अपने ट्विटर पर एथलीट ट्रैक पर पार्क की गई वीवीआईपी कारों की तस्वीरें शेयर की और कहा कि महाराष्ट्र महा विकास अघाडी सरकार ने देश के स्पोर्ट्स खिलाड़ियों की भावना को ठेस पहुंचाई है।
विधायक के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए खेल मंत्री किरन रिजिजू ने लिखा, ‘मैं देश में स्पोर्ट्स और स्पोर्टिंग एथीक्स के इस तरह से हो रहे अनादर से निजी तौर पर काफी दुखी हूं।’ महाराष्ट्र के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट ने इस पर माफी मांगते हुए सफाई दी कि यहां पर सिर्फ शरद पवार के वाहन को खड़े करने की अनुमति दी गई थी ताकि उनको ज्यादा चलना ना पड़े। एएनआई के साथ बातचीत करते हुए महाराष्ट्र के स्पोर्ट्स कमिशनर ने कहा कि खेल मंत्री ने इस घटना पर नोट ले लिया है और एथलीट ट्रैक पर गाड़ी ना खड़ी करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं।
कोपा अमेरिका: रेस्ट लेने के मूड में नहीं है लियोनेल मेसी, अगले मैच में बनाएंगे बड़ा रिकॉर्ड
सिद्धार्थ शिरोले ने ट्वीट करते हुए लिखा,’मुझे गलत मत समझना। मुझे क्रिकेट से बहुत प्यार है, लेकिन आग सोचिए कि अगर एसयूवी को इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान पर चलाया जाए और वहां पार्क कर दिया जाए तो। कुछ ऐसा ही एमवीए लीडरशिप ने किया है। एक इंटरनेशनल एथलीट ट्रैक का अनादर और उसको नुकसान पहुंचाया है। साथ ही एथलीटों के मनोबल को भी ठेस पहुंचाई है।’




