नाओमी ओसाका के फ्रेंच ओपन 2021 से हटने के बाद अब रोजर फेडरर भी टूर्नामेंट को बीच में छोड़ सकते हैं। 20 ग्रैंडस्लैम को अपने नाम कर चुके टेनिस के महान खिलाड़ी फेडरर को फ्रेंच ओपन के अपने तीसरे दौर के मुकाबले में जीत दर्ज करने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। फेडरर इस मैच के दौरान काफी अपने घुटने की वजह से काफी दिक्कत में नजर आए और यही वजह है कि वह टूर्नामेंट से हटने पर विचार कर रहे हैं।
कोविड-19 से उबरे पांच खिलाड़ियों को पहला टीका लगवाने का निर्देश
रोजर फेडरर की साल 2020 में घुटने की दो दफा सर्जरी हो चुकी है और वह काफी लंबे समय बाद किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। चौथे दौर में पहुंचने के बाद फेडरर ने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि मैं आगे खेल पाऊंगा या नहीं। मुझे फैसला लेना होगा कि मैं खेलना चाहता हूं या नहीं। अपने घुटने पर लगातार प्रेशर देना ज्यादा रिस्की नहीं है? हर मैच में मुझे अपनी स्थिति को देखना होगा और इस बात पर ध्यान देना होगा कि अगली सुबह उठने पर मैं किस हालत में हूं और मेरा घुटना कैसे काम कर रहा है।’ फेडरर ने कहा कि वह विंबलडन के लिए भी खुद को फिट रखना चाहते हैं। विंबलडन की शुरुआत 28 जून से होनी है।
फेडरर ने अपने तीसरे दौर के मैच में 59वीं रैंकिंग के डोमिनिक कोपफर पर 7-6 (5), 6-7 (3), 7-6 (4), 7-5 से हराया। यह मैच रात एक बजे तक चला और रात नौ बजे के बाद कोविड-19 कर्फ्यू लगने के कारण यह मैच दर्शकों के बिना खेला गया। फेडरर और कोपफर का मुकाबला लगभग साढ़े तीन घंटे तक चला और आखिर में जीत फेडरर के हाथ लगी। इससे पहले नाओमी ओसाका ने डिप्रेशन से जूझने का हवाला देते हुए टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।




