नगर का चार दिवसीय वार्षिक मेला शुरू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

नगर का चार दिवसीय वार्षिक मेला शुरू

भानुप्रतापपुर – से अजीत कुमार मण्डावी कि खास रिपोर्ट

भानुप्रतापपुर। नगर का वार्षिक मेला रविवार से शुरू हो गया। इसमें क्षेत्र के देवी-देवता और ग्रामीण शामिल हुए। मेले में दूर-दूर से व्यापारी पहुंचे हैं। लोगों ने सबसे ज्यादा ड्रैगन झूला का आनंद उठाया। खासकर बच्चो के मनोरंजन के लिए नए – नए झूले सहित सर्कस, मौत का कुंआ, ब्रेकडांस झूला, आकाश झूला, रंग बिरंगे खिलौने , डिजाइनर फुग्गे आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। मेला की शुरुआत डांग-डोली, देवी देवताओं की परिक्रमा के साथ हुई। लोगों ने देवी-देवताओं को रास्ते में फूल चढ़ाया और आशीर्वाद लिया।

 

नगर पंचायत अध्यक्ष सुनिल बबला पाढ़ी , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर, जनपद अध्यक्ष ब्रिजबति मरकाम, उपाध्यक्ष सुनाराम तेता, बीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित नगर के गणमान्य नागरिक भी देवी देवताओं के साथ परिक्रमा में शामिल हुए। नगर पंचायत ने पीने का पानी, बिजली व्यवस्था की गई है। पुलिस ने मेला स्थल में कंट्रोल रूम बनाकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता किया और मेला में जवान भी तैनात है। बच्चों ने डोरेमान, छोटा भीम जैसे झूले का लुत्फ लिया। मेला बुधवार तक चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *