दलितों पर अत्याचार बन्द होने का नही ले रहा है नाम आये दिन प्रताड़ित किये जा रहे गरीब असहाय दलित

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

एक तरफ जहां दलितों को आगे बढ़ाने के लिए तरह तरह की योजनाओं को चला रही है और दलितों पर हो रहे अत्याचार को कम करने की कवायद को तेजी से बढ़ा रही है तो वही आज भी ऐसे कुछ दबंग है जो इन दबेकुचले गरीब असहाय लोगो पर अपनी धाक जमाने की हर सम्भव प्रयासरत रहते है।

ऐसा ही एक सनसनी खेज मामला सामने आया है महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाना क्षेत्र के निपानिया ग्राम सभा का, जहाँ मिले खबर के मुताबिक दबंग ध्रुव सिंह व दलित परिवार का त्रिवेणी अपने अपने खेत मे अपने अपने बोर से खेत मे पानी चला रहे थे, इस दौरान दोनों बोर, एक साथ चलने से व एकदम करीब होने से दोनों के बोर से पानी बन्द हो जा रहा था।

जिससे नाराज होकर ध्रुव सिंह अपने गुर्गों को लेकर त्रिवेणी के खेत मे लगी महिलाओं को जातिसूचक शब्दो से गाली देते हुवे मारने पीटने लगा, और उनके द्वारा की गई पिटाई से दलित महिलाओं को काफी चोटे आई है। गांव वालों के बीच बचाव के बाद भी दबंगो ने दलित महिलाओं को धमकी दी और अपशब्द बोलते हुवे व धमकी देते चले गए।

महिलाओं की बुरी तरह पिटाई से वे डर गए और जान माल के खतरे को भांपते हुवे पीड़ित त्रिवेणी ने परसा मलिक थाने पर तहरीर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *