डीएम एसपी समेत कारागार मंत्री ने लिया बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का जायजा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

फतेहपुर:—–

(राजू गिरी)

जनपद में यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर को दृष्टिगत रखते हुए आज क्षेत्रीय कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी एवं जिला अधिकारी अपूर्वा दुबे व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह द्वारा यमुना नदी पर कटरी क्षेत्र के जाफर गंज थाना क्षेत्र के ग्राम महौरी मजरे गंगौली में बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का जायजा लिया। दौरे के दौरान ग्राम वासियों से एवं आसपास के बाढ़ क्षेत्र से आए लोगों से उनकी समस्याएं सुनी। लोगों से यह भी जानकारी हुई कि उक्त गांव में बाढ़ से प्रहलाद निषाद,छोटका निषाद व फूलचंद्र निषाद के मकान ढह गये । उक्त बाढ़ प्रभावित ग्राम वासियों को ढांढस बंधाते हुए बनाए गए राहत शिविर में रहने के लिए भेजा गया साथ ही ग्रामीणों को आगे चेतावनी देते हुए एवं समस्याओं को सुनकर उन्हें राहत शिविर में रहने के लिए कहा गया साथ ही उच्च माध्यमिक विद्यालय गंगौली में बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान संबंधित एवं वहां उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई तकलीफ ना हो सके इसके अतिरिक्त क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का समुचित जायजा लेने के लिए ड्रोन कैमरे की भी व्यवस्था की गई जिसके माध्यम से लगातार सतर्कता दृष्टि रखी जाएगी निरीक्षण के दौरान अधिकारियों के साथ वहां उपस्थित राजस्व विभाग से लेखपाल मनोज कुमार लेखपाल विवेक पटेल एवं ग्राम विकास अधिकारी सुनीत सिंह ग्राम रोजगार सेवक मनोज कुमार ग्राम रोजगार सेवक रवीश कुमार एवं ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार शिवहरे पूर्व प्रधान लक्ष्मी सिंह एवं ग्राम के संभ्रांत व्यक्तियों में राहुल सिंह उर्फ सुशील सिंह राजेंद्र सिंह आदि लोग भी उपस्थित रहे