टोक्यो ओलंपिक खेलों में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रचने वाली बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु वापस भारत लौट आई हैं। उनका दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत किया गया, जहां बड़ी संख्या में फैन्स उनका वेलकम करने के लिए इकट्ठे हो रखे थे। भारत पहुंचने पर उनके लिए केंद्र सरकार की तरफ से एक कार्यक्रम भी रखा गया, जहां उन्हें और उनके विदेशी कोच पार्क ताइ सांग को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और जी किशन रेड्डी ने सम्मानित किया।
It is clearly her efforts, tireless practices & sheer perseverance. It was also the support of her family, her coach & physio. She has repeatedly proved herself, earlier in Rio and now in Tokyo: Finance Minister Nirmala Sitharaman pic.twitter.com/uPq4YjYQLE
— ANI (@ANI) August 3, 2021
इससे पहले एयरपोर्ट पर सिंधु का स्वागत करने के लिए भारतीय बैडमिंटन महासंघ (बाई) के महा सचिव अजय सिंघानिया और फेडेरशन के अन्य अधिकारी तथा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारी मौजूद थे। बाई ने सरकार, खेल मंत्रालय और साई को उसके प्रयासों और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। सिंधु को परिवार के लोगों और सुरक्षाकर्मियों के घेरे के बीच एयरपोर्ट से बाहर निकाला गया।
एयरपोर्ट पर मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर ओलम्पिक पदक विजेता का स्वागत किया। इस मौके पर सिंधु ने कहा कि, ‘मैं बहुत खुश हूं। मेरे लिए यह बड़े गर्व का दिन था। थकावट जैसी कोई बात नहीं है, मेरे लिए यह रोमांच से भरा दिन रहा। मैं सिंघानिया सर और मुझे समर्थन करने वाले लोगों का धन्यवाद करती हूं।’
I thank govt & sports authority for never saying no whenever I asked for anything. I couldn’t see a lot of spectators but I’m sure billions of people have shown their support to me in India. I want to dedicate it to them. I thank my parents for their efforts&sacrifices: PV Sindhu pic.twitter.com/xbuuAXq4H1
— ANI (@ANI) August 3, 2021




