टोक्यो ओ​लंपिक से पहले चोटिल हुईं भारतीय महिला एथलीट ​​हिमा दास, टूट सकता है ओलंपिक खेलने का सपना

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत की महिला फर्राटा धाविका हिमा दास का ओलंपिक में अपने देश का प्रति​निधत्व करने का सपना टूट सकता है। हिमा दास ने टोक्यो ओलंपिक के लिए अभी तक क्वालीफाई भी नहीं की है और उससे पहले ही वह चोटिल हो गईं। हिमा पटियाला में जारी राष्ट्रीय अंतर-राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शनिवार को 100 मीटर हीट (दौड़) के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के कारण चोटिल हो गईं। उनकी चोट की गंभीरता का हालांकि अभी पता नहीं चल सका है। 

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी दी। एएफआई ने कहा, ‘ हमें उम्मीद है कि हिमा दास आज सुबह अंतर-राज्यीय मीट में 100 मीटर हीट के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव के बाद जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगी।’

जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी ने महाद्वीपीय कोटा के जरिए टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालीफाई

हिमा टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने की दौड़ से बाहर होने के कगार पर है। वह अभी तक इन खलों के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाईं हैं और तीसरे हीट में उन्होंने 100 मीटर की दौड़ 12.01 सेकेंड में पूरी की। वह इस दौरान हीट में तीसरे स्थान पर रही। इस प्रक्रिया में उन्होंने शनिवार शाम को होने वाले फाइनल के लिए भी क्वालीफाई कर लिया, लेकिन खिताबी दौड़ में उनके भाग लेने की अभी पुष्टि नहीं हुई है।

हिमा की चोट अगर गंभीर हुई तो टोक्यो खेलों के लिए चार गुणा 100 मीटर महिला रिले टीम की क्वालीफिकेशन के लिए यह बड़ा झटका होगा क्योंकि हिमा चौकड़ी की महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जिसमें दुती चंद, धनलक्ष्मी और अर्चना सुसींद्रन भी शामिल हैं। हिमा अगर रिले टीम में जगह नहीं बनाती है तो उसके टोक्यो जाने की संभावना बहुत कम है। असम की यह सितारा धाविका हालांकि ओलंपिक खेलों में 200 मीटर स्पर्धा के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश कर रही हैं।

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु टोक्यो ओलंपिक में बन सकती हैं भारत की ध्वजवाहक

हिमा लंबे समय से शरीर के निचले हिस्से में चोट की समस्या से जूझ रही है। उन्होंने आईजीपी चार में 200 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ 22.88 सेकेंड का समय निकाला जो क्वालीफिकेशन के लिए जरूरी लेकिन 22.80 सेकेंड के काफी करीब था। मौजूदा टूर्नामेंट हिमा और दुती के लिए टोक्यो खेलों के लिए क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है।

Source link