टोक्यो ओलंपिक में खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को चार सप्ताह के अंतराल में लगेगा कोविड-19 का दूसरा टीका

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर चुके भारतीय खिलाड़ियों को कोविड-19 की दूसरी डोज चार सप्ताह के अंदर लगाने का समय निर्धारित किया गया है। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने इस बात की जानकारी दी है। आईओए ने रविवार को बताया था कि अब तक 120 सामान्य खिलाड़ियों और 27 पैरा प्लेयर्स को कम से कम कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी हैं। 

टोक्यो ओलंपिक की तैयारियों में जुटी हैं सानिया मिर्जा, शेयर किया वर्कआउट का ऐसा वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश

नरिंदर बत्रा ने राष्ट्रीय खेल संघों (एनएसएफ) को भी इसकी जानकारी दी है। बत्रा ने यहां जारी बयान में कहा, ‘सभी एनएसएफ जिनके खिलाड़ी टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर चुके हैं। भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के मुताबिक ऐसे खिलाड़ियों और अधिकारियों के मामले में टीके की पहली डोज के चार सप्ताह बाद इसकी दूसरी डोज दी जाएगी।’ पिछले महीने सरकारी समिति ने सिफारिश की थी कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के कोविशील्ड वैक्सीन के डोज के अंतराल को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया जाए। भारत बायोटेक के कोवैक्सिन की दो डोज के बीच हालांकि चार सप्ताह का अंतर ही रखा गया है।

नीरज चोपड़ा पुर्तगाल पहुंचे, 10 जून को टूर्नामेंट में भाग लेंगे

जहां तक प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों का सवाल है तो अब तक 114 को पहला टीका लग चुका है जबकि 37 सदस्यों ने दोनों टीके लगवा लिए हैं। आइओए ने इसके साथ ही ओलंपिक के लिए क्वॉलिफाई कर चुके उन पांच खिलाड़ियों को जल्द से जल्द पहला टीका लगाने के लिए कहा है जो कोविड-19 की चपेट में आने के कारण इसे नहीं लगवा पाए हैं। ये खिलाड़ी अब बीमारी से उबर गए हैं।

संबंधित खबरें

Source link