टोक्यो ओलंपिक के उद्घाटन समारोह में एमसी मैरीकॉम और मनप्रीत सिंह होंगे भारतीय दल के ध्वजवाहक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर एमसी मैरीकॉम और भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह इस साल जापान के टोक्यो शहर में होने वाले ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक होंगे। इसके अलावा पहलवान बजरंग पूनिया को समापन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक चुना गया है। इस बात की सूचना भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने दी है।

अपने खिलाफ लगे दो साल के बैन को चुनौती देंगे पहलवान सुमित मलिक

टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन इस महीने 23 जुलाई से शुरू होने जा रहा है, जबकि इसका समापन 8 अगस्त को होगा। ओलंपिक के इतिहास में ऐसा पहली बार होगा, जब भारत की तरफ से दो ध्वजवाहक होंगे। ऐसा लैंगिक समानता को आश्नस्त करने के लिए किया गया है। आईओए ने इस संबंध में खेलों की आयोजन समिति को अपने डिसीजन से अवगत करा दिया है। 2016 में हुए पिछले ओलंपिक खेलों में देश के एकमात्र व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडल विजेता अभिनव बिंद्रा ध्वजवाहक थे।

कोरोना वायरस की वजह से एक साल के लिए टले थे ओलंपिक गेम्स

जापान की राजधानी टोक्यो में होने वाले ओलंपिक गेम्स वैसे तो पिछले साल 3 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाने थे, लेकिन कोरोना वायरस के कहर की वजह से इनको एक साल के लिए टालना पड़ा। ओलंपिक गेम्स शुरू होने से पहले कई सर्वे हो चुके हैं, जिसमें अधिकतर लोगों ने लोगों की सुरक्षा की वजह से इन खेलों को रद्द करने की मांग की है। 

टोक्यो ओलंपिक: IOC ने टीमों को वैकल्पिक खिलाड़ियों को टीम का हिस्सा बनाने की परमिशन दी

संबंधित खबरें

Source link