जापान में ओलंपिक खेलों के बीच कोरोना के रिकॉर्ड 10,000 मामले आए सामने

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जापान में ओलंपिक खेलों के बीच एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 10,000 नए मामले सामने आए हैं। एटीवी की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में कोरोना महामारी की शुरुआत से अब तक का यह सर्वाधिक मामला है। इससे पहले अधिकतम मामले कल 9,576 मामले दर्ज किए गए थे। राजधानी टोक्यो में पिछले 24 घंटों के दौरान 3,856 नए मामले सामने आए थे।

Tokyo Olympics 2020: एथलेटिक्स में भारत के अभियान का आगाज करेंगे दुती और साबले 

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और टोक्यो के गवर्नर युरिको कोइके दोनों ने ही कोरोना की बढ़ती घटनाओं और खेलों के बीच संभावित संबंध होने से साफ इनकार किया हैं। उनके मुताबिक, ओलंपिक खेलों के प्रतिभागियों से कोई संक्रमण नहीं फैला है। खेलों में अब तक 310000 टेस्ट हो चुके हैं और मामूली संख्या में पॉजिटिव मामले आए हैं। टोक्यो 2020 की आयोजन समिति के प्रवक्ता मासा तकाया ने कहा कि जापानी स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ा है।

जापान में कोरोना के बढते मामले पर IOC ने कहा- इसका टोक्यो ओलंपिक से कोई संबंध नहीं

उन्होंने कहा, ‘हम सुरक्षित खेलों की मेजबानी की दिशा में बढ़ रहे हैं। टोक्यो में बुधवार को 3177 नए मामले सामने आए थे।’ आईओसी के मेडिकल और वैज्ञानिक निदेशक रिचर्ड बजेट ने कहा, ‘किसी भी देश के लिए कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन मुझे यकीन है कि ओलंपिक के आयोजन से स्वास्थ्य व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा है।’ 

Source link