चोरों ने विधायक को भी नहीं बख्शा, विधायक के घर पर की चोरी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—–

मोतिहारी: पूर्वी चम्पारण जिला के केसरिया विधानसभा सीट से जदयू के टिकट पर जीत हासिल कर विधायक बनीं शालिनी मिश्रा के मोतिहारी शहर में स्थित आवास को चोरों ने निशाना बनाकर चोरी कर ली है। बिहार में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। जब एक विधायक का आवास सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी के सुरक्षा की कल्पना की जा सकती है।
बताया जाता है कि विधायक के शांतिपुरी मुहल्ला स्थित आवास से चोरों ने एक लाख के जेवर 27 हजार नकद, दो सेट बर्तन,जमीन के कागजात के साथ-साथ और भी अन्य जरूरी कागजात चोरी कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरों ने मुख्यगेट का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने विधायक आवास के दो मंजिला मकान के सभी कमरों को अपना निशाना बनाया है। सभी सामान को तहस-नहस कर दिया है।


चोरों ने घर में रखे सभी पेटी, अटैची, आलमारी का ताला तोड़ दिया तथा घर में रखे सभी सामान की चोरी कर ली।इधर घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बेतिया से डाॅग स्क्वाॅड की टीम को बुलाकर मामले की बारीकी से जांच पड़ताल में पुलिस जुटी हुई है।
इस मामले को लेकर विधायक के आवास में रहनेवाले आदापुर थाना क्षेत्र के वीरता बलुआ निवासी अमित कुमार चौबे ने दिया है तथा मामले की गहनता पूर्वक जांच करने की मांग की है। विधायक आवास में चोरी की घटना की सूचना पाकर नगर थाना के इंस्पेक्टर विजय कुमार राय दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर चोरी के मामले की बारीकी से जांच पड़ताल शुरू कर दी।
चोरी की घटना की सूचना मिलने के बाद विधायक शालिनी मिश्रा मोतिहारी पहुंची और उन्होंने कहा कि मेरे आवास में चोरी की घटना सुनियोजित साजिश का हिस्सा है। पुलिस और प्रशासन को वेबजह बदनाम करने के लिए चोरों ने घटना को अंजाम दिया है।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *