विश्व की नंबर तीन की टेनिस खिलाड़ी रोमानिया की सिमोना हालेप ने समय पर पिंडली की चोट से न उबर पाने के बाद आगामी टोक्यो ओलंपिक से अपना नाम वापस ले लिया है। दरअसल वे मई में एंजेलिक कर्बर के खिलाफ दूसरे दौर के मैच के दौरान चोट लगने के बाद रोम में क्लेकोर्ट इवेंट से बाहर हो गईं थी। बाद में वह फ्रेंच ओपन में भी नहीं खेल पाईं थी।
Tokyo Olympics 2020: ट्रैवल बैन से बचने के लिए इटली में प्रैक्टिस करेंगी मेरीकोम
29 साल की सिमोना ने सोमवार रात को एक ट्वीट में लिखा, ‘मेरे लिए रोमानिया का प्रतिनिधित्व करने से ज्यादा गर्व की बात कोई नहीं है, लेकिन दुख की बात है कि मुझे पिंडली की चोट से उबरने में अधिक समय लगेगा, इसलिए मैंने आगामी टोक्यो ओलंपिक खेलों से नाम वापस लेने का फैसला किया है।’
Nothing brings me more pride than representing Romania, but sadly the recovery from my calf injury requires more time and I have made the decision to withdraw from the Olympic Games this summer. After the disappointment of missing the French Open and Wimbledon… pic.twitter.com/Q6UziyHhpI
— Simona Halep (@Simona_Halep) June 28, 2021
उल्लेखनीय है कि रोमानिया की इस टेनिस खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते दुनिया के सबसे पुराने टेनिस टूर्नामेंट विम्बलडन से भी नाम वापस ले लिया था। सिमोना ने कहा, ‘फ्रेंच ओपन और विम्बलडन से चूकने की निराशा के बाद ओलंपिक को छोड़ना बेहद मुश्किल है, लेकिन मैं मजबूत वापसी के लिए दृढ़ हूं।’ हालेप के अलावा सेरेना विलियम्स, राफेल नडाल और डोमिनिक थीम 23 जुलाई से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों में शामिल नहीं होंगे।
कोपा अमेरिकाः लियोनल मेस्सी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले अर्जेंटीनी फुटबॉलर बने




