चेक गणराज्य की बीच वॉलीबॉल टीम के कोच खेल गांव में कोविड पॉजिटिव

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चेक गणराज्य के बीच वॉलीबॉल कोच साइमन नॉश मंगलवार को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। वह ओलंपिक खेल गांव में वायरस से संक्रमित होने वाले पांचवें व्यक्ति हैं। सोमवार को खेल गांव में चेक गणराज्य के ही पुरुष बीच वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ी ओंद्रेज पेरुसिच भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इसके साथ ही खेलों से जुड़े कोविड मामलों की कुल संख्या अब 67 तक पहुंच गई है। चेक ओलंपिक समिति ने कहा, ‘टोक्यो ओलंपिक की चेक टीम को एक और कोविड-19 पॉजिटिव मामले से निपटना होगा। नियमित एंटीजन टेस्ट में बीच वॉलीबॉल टीम के कोच साइमन नॉश में वायरस की मौजूदगी का पता चला है।’

टोक्यो ओलंपिक में वॉलिंटियर के कोरोना पॉजिटिव आने का पहला मामला आया सामने

बयान के अनुसार, ‘पीसीआर टेस्ट की पुष्टि के बाद, वह ओलंपिक खेल गांव छोड़कर क्वारंटाइन पर चले गए हैं, एक दिन पहले वॉलीबॉल खिलाड़ी ओंद्रेज पेरुसिच ने भी ऐसा ही किया था।’ नॉश ने कहा है कि उन्हें खुशी है कि किसी और के पॉजिटिव नतीजे का कारण बनने से पहले उन्हें ट्रांसफर कर दिया गया। रविवार को दक्षिण अफ्रीका के दो फुटबॉलर खेल गांव में पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके महामारी के बीच खेलों के आयोजन को लेकर चिंता बढ़ गई थी। अमेरिका की महिला जिम्नास्ट भी चीबा प्रांत में ट्रेनिंग के दौरान सोमवार को संक्रमित पाई गईं। चेक गणराज्य की टीम ने आयोजकों के साथ सहयोग का आश्वासन दिया है।

दिहाड़ी मजदूरी से बचने के लिए प्रवीण बने आर्चर, इतिहास रचने की कगार पर

दल प्रमुख मार्टिन डोक्टोर ने कहा, ”कोई भी संक्रमित हो सकता है, निश्चित तौर पर अकेले हम ही इस स्थिति का सामना नहीं कर रहे। कम से कम आपको पता है कि नियमित टेस्ट काम कर रहे हैं और शुरुआत में ही पॉजिटिव मामले पकड़ में आ रहे हैं। यह हमारे लिए सुखद स्थिति नहीं है लेकिन हम इससे निपट लेंगे।’ टोक्यो खेलों की आयोजन समिति ने मंगलवार को दैनिक अपडेट में नौ नए मामलों की घोषणा की, जिसमें वॉलंटियर के संक्रमित होने का पहला मामला भी शामिल है। टोक्यो खेलों का उद्घाटन समारोह 23 जुलाई को होगा। इन खेलों के दौरान दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति नहीं होगी जिससे कि संक्रमण फैलने के खतरे को कम किया जा सके।

Source link