‘चीन से मधुर संबंध है नहीं तोड़ेंगे’, बोले पाकिस्तानी PM- यूएस प्रेशर बना रहा, बहुत नाइंसाफी है

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

चीन-पाकिस्तान के संबंधों पर अपना स्टैंड साफ करते हुए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कहा है कि चीन के साथ उनके मधुर संबंध हैं। उन्होंने कहा कि यह बहुत नाइंसाफी है कि यूनाइटेड स्टेट और दक्षिण की ताकतें चीन के साथ संबंधों को तोड़ने के लिए हमपर दवाब बना रही हैं। इमरान खान ने कहा कि हमारे रिश्ते सभी के साथ अच्छे होने चाहिए। अगर ऐसा नहीं होगा कि पाकिस्तान पर दवाब बनाया जाएगा कि वो चीन से अपने रिश्तों को खत्म कर ले…यह नहीं होने वाला है।

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को कहा कि चीन के साथ पाकिस्तान के संबंधों के कारण वह अमेरिका एवं पश्चिमी देशों से ”दबाव महसूस कर रहा है और उन्होंने कभी भी दबाव में नहीं आने का संकल्प जताया। इमरान खान ने चीन के सरकारी प्रसारक चाइना ग्लोबल टेलीविजन नेटवर्क (सीजीटीएन) को दिए साक्षात्कार में कहा कि पाकिस्तान और चीन के बीच 70 वर्षों से ”बहुत विशेष संबंध हैं। इस साक्षात्कार के कुछ हिस्से उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किए गए।

अमेरिका और चीन के बीच प्रतिद्वंद्विता का जिक्र करते हुए खान ने कहा, ”पाकिस्तान का मानना है कि चीन के साथ संघर्ष में अमेरिका एवं पश्चिमी देशों द्वारा हमारे जैसे देशों पर पक्ष लेने के लिए दबाव बनाना उचित नहीं है। खान ने कहा, ”हम कोई पक्ष क्यों लें? हमारे सबके साथ अच्छे संबंध होने चाहिए। ऐसा नहीं होने वाला है कि पाकिस्तान पर चीन के साथ संबंधों में बदलाव लाने या कमतर करने का दबाव काम करेगा। चीन के साथ संबंधों पर जोर देते हुए खान ने कहा कि पाकिस्तान किसी भी तरह के दबाव में नहीं झुकेगा।

इस साक्षात्कार में इमरान खान ने कहा कि ‘चीन के साथ हमारे संबंध काफी गहरे हैं। यह दो देशों के बीच सरकारों का संबंध नहीं है। यह लोगों से लोगों का संबंध है। जो भी हो, हम दोनों देशों के बीच जो संबंध हैं वो कभी बदलने नहीं जा रहे हैं, कोई फर्क नहीं पड़ता हम पर किसी भी तरह का दबाव बनाया जाए।’ 

Source link