खबर प्रकाशित होने के बाद तस्करों ने दे डाली जान से मारने की धमकी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

 

महाराजगंज/ रतनपुर–

महराजगंज। परसामलिक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सेवतरी में व्यापक पैमाने पर चीनी की तस्करी चल रही थी जिसका किसी ने विडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, वायरल वीडियो जब स्थानीय पत्रकारों के हाथ लगी तो पत्रकारों ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया। विडियो वायरल तथा खबर प्रकाशन के बाद स्थानीय प्रशासन हरकत में आ गई और आनन-फानन में जांच पड़ताल कर एक बाइक पर लदा तीन बोरी चीनी व एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय प्रशासन ने वायरल विडियो को गंभीरता से लेते हुए तस्करी को बंद करवाने में जुट गई।
वहीं ग्राम सभा सेवतरी के तस्करों ने खबर प्रकाशन व विडियो वायरल होने के बाद तिलमिलाए उठे और संदेह वश एक युवक को विडियो वायरल करने के आरोप में जमकर धमकी दिए, जब इससे भी जी नहीं भरा तो तस्करों ने स्थानीय पत्रकार को ही जान से मारने की धमकी दे डाले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *