कोविड-19 ओमिक्रान महामारी के बढ़ते संक्रमण को लेकर बंदियों से मुलाकात पर लगाई पाबंदी- मिजाजी लाल जिला कारागार अधीक्षक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोविड-19 ओमिक्रान महामारी के बढ़ते संक्रमण को लेकर बंदियों से मुलाकात पर लगाई पाबंदी- मिजाजी लाल जिला कारागार अधीक्षक

बुलन्दशहर:- उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश के अनुपालन में कारागार में निरुद्ध बंदियों के उनके परिजनों/मित्रों से मुलाकात तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है। अतः इस कारागार में निरुद्ध बंदियों की उनके परिजनों और मित्रों से मुलाकात तत्काल प्रभाव से बंद की जाती है। यह जानकारी बुलन्दशहर जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के द्वारा दी गई है, ताकि बंदियों के परिजन और मित्रों को किसी प्रकार की परेशानी से बचाया जा सके। उत्तर प्रदेश सरकार के आदेशानुसार अग्रिम मुलाकात की जानकारी भविष्य में जी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *