कोरोना के खिलाफ भारत को जल्द मिल सकती है चौथी वैक्सीन, जानें क्या बोले फाइजर के CEO

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

भारत में कोरोना वायरस के खिलाफ जल्द ही एक और बड़ा हथियार मिलने वाला है। कोविड-19 की टीका बनाने वाली कंपनी फाइजर ने कहा कि उसे उम्मीद है भारत सरकार के साथ हम जल्द ही एक समझौते को अंतिम रूप देंगे। बता दें कि कोरोना वायरस वैक्सीन के लिए फाइजर और भारत सरकार के बीच काफी दिनों से बातचीत चल रही है।

फाइजर के सीईओ अल्बर्ट बोरला ने कहा कि भारत में कोविड-19 वैक्सीन को मंजूरी मिलने के लिए कंपनी अब अंतिम चरण में है। मुझे उम्मीद है कि बहुत जल्द हम सरकार के साथ एक समझौते को अंतिम रूप देंगे। बता दें कि भारत में फिलहाल तीन टिकों को मंजूरी मिली है। इसमें एक भारत बायोटेक का कोवैक्सीन है और दूसरा सीरम इस्टीट्यूट का कोविशील्ड और रूस का स्पूतनिक वी है जिसे अनुमति मिल चुकी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोविड ​​-19 टीकाकरण के लिए संशोधित दिशानिर्देशों के पहले दिन सोमवार को देशभर में टीके की 85.15 लाख से अधिक खुराक दी गईं। गत 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण अभियान के बाद से एक दिन में टीके की सबसे अधिक खुराक लगाई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में सोमवार को कोविड रोधी टीके की रिकॉर्ड संख्या में खुराक लगाए जाने को ”हर्षित करने वाला कार्य करार दिया और कहा कि महामारी से लड़ाई में टीका सबसे मजबूत हथियार है।
 

Source link