कोपा अमेरिका जीतकर अपना सबसे बड़ा सपना पूरा करना चाहते हैं लियोनेल मेसी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

लियोनेल मेसी ने अपने शानदार करियर के दौरान बार्सिलोना की तरफ से प्रत्येक खिताब जीता है, लेकिन अर्जेंटीना के लिए कोई बड़ा खिताब जीतने का उनका सपना अब भी अधूरा है। मेसी अब 33 साल के हैं और उनके पास कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट जीतकर यह सपना पूरा करने का संभवत: आखिरी मौका है। यह स्टार फुटबॉलर इस बार अपने अधूरे सपने को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

कोपा अमेरिका में ब्राजील की शानदार शुरुआत, वेनेजुएला को 3-0 से हराया

अर्जेंटीना कोपा अमेरिका में अपने अभियान की शुरुआत सोमवार को रियो डि जेनेरियो में चिली के खिलाफ करेगा। कोलंबिया और अर्जेंटीना को सह मेजबान से हटाए जाने के बाद ब्राजील को अंतिम क्षणों में इस टूर्नामेंट की मेजबानी सौंपी गई थी।

मेसी ने रियो में संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘मैं हमेशा अपनी टीम के लिए उपलब्ध रहता हूं। मेरा सबसे बड़ा सपना अपनी नेशनल टीम के साथ खिताब जीतना है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं कई बार इसके करीब पहुंचा। ऐसा नहीं हो पाया लेकिन मैं प्रयास जारी रखूंगा। मैं इस सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोडूंगा।’

EURO CUP 2020: डेनमार्क टीम के डॉक्टर बोले, एक समय क्रिस्टियन एरिक्सन के दिल ने धड़कना बंद कर दिया था

Source link