कोपा अमेरिका का खिताब जीतने के बाद अर्जेंटीना की टीम ने कुछ इस अंदाज में मनाया जश्व- देखें VIDEO

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

कोपा अमेरिका के फाइनल मुकाबले में अर्जेंटीना ने गत चैंपियन ब्राजील को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। अर्जेंटीना ने फाइनल मैच को 1-0 से अपने नाम किया। टीम की तरफ से एंजले डि मारिया ने पूरे मैच में एकमात्र गोल किया। साल 1993 के बाद अर्जेंटीना की टीम पहली बार किसी बड़े खिताब को जीतने में सफल रहा है। टीम के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी टीम को पहली बार किसी इंटरनेशनल टूर्नामेंट में चैंपियन बनाने में कामयाब रहे हैं। फाइनल में ब्राजील को हराने के बाद अर्जेंटीना की टीम ने जमकर जश्न मनाया और मेसी को खास तरीके से सम्मान दिया। 

 

 

कोपा अमेरिका का खिताब जीतने के बाद अर्जेंटीना के खिलाड़ियों ने लियोनेल मेरी को गोद में उठाया और उनको हवा में फेंकते हुए दिखाई दिए। टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर मेसी भी काफी खुश नजर आए। टीम के सभी खिलाड़ी इस जीत को जमकर सेलिब्रेट करते हुए नजर आए और मेसी कुछ समय के लिए मैदान पर भावुक होते हुए भी दिखे। डि मारियो ने फाइनल मैच के 22वें मिनट में ब्राजील के डिफेंस में सेंध लगाई और मिडफील्डर से मिले पास को गोल को तब्दील किया। मारियो के बाद दोनों ही टीमों के पास गोल करने के कई मौके आए, लेकिन कोई भी टीम बॉल को गोल पोस्ट में नहीं पहुंचा सकी। 

 

इस जीत के साथ ही अर्जेंटीना ने कोपा अमेरिका 2019 के सेमीफाइनल में ब्राजील के हाथों मिली हार का हिसाब भी चुकता कर लिया है। अर्जेंटीना और मेसी के लिए यह जीत काफी बड़ी है। अर्जेंटीना की टीम ने 1993 में किसी बड़े खिताब पर कब्जा जमाया था। कोपा अमेरिका टूर्नामेंट में अर्जेंटीना को मिली साल 2007, 2015 और 2016 में हार में मेसी टीम का हिस्सा रहे थे। विश्व कप 2014 में जर्मनी के हाथों मिली हार भी मेसी को काफी चुभी थी। अर्जेंटीना की टीम को मेसी पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में चैंपियन बनाने में सफल रहे हैं। 

संबंधित खबरें

Source link