भारत के महान धावक मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद मिल्खा को चंडीगढ़ के पीजीआईएमईआर अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी वाइफ और भारतीय महिला वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर भी कोविड-19 से डटकर सामना कर रही हैं। फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर मिल्खा को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद पहले मोहाली की फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत स्थिर होने पर परिवार के अनुरोध पर छुट्टी दे दी गई थी।
शारीरिक थकान की वजह से फ्रेंच ओपन 2021 से हटे रोजर फेडरर
अस्पताल के प्रवक्ता अशोक कुमार ने कहा, ‘महान धावक मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार दिख रहा है जिन्हें कोविड-19 के उपचार के लिए तीन जून से आईसीयू में भर्ती किया गया था। उनके सभी चिकित्सीय मानकों के हिसाब से छह जून को उनकी हालत पिछले दिनों से बेहतर है। गौरतलब है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए मिल्खा से फोन पर बात की थी। मोदी ने मिल्खा से बात करते हुए उम्मीद जताई थी कि वह जल्द ही स्वस्थ्य होकर टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को आर्शीवाद देंगे और उन्हें प्ररित करेंगे।
मिल्खा सिंह ने साल 1958 और 1962 के एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल अपने नाम किया था। उन्होंने 1956 के समर ओलंपिक, 1960 में खेले गए रियो ओलंपिक और टोक्यो में 1964 में हुए ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। मिल्खा सिंह को पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है।




