अवैध संबंध के आरोप में ग्रामीण चिकित्सक की पीट-पीटकर हत्या

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार—–

पटना:पता चला है कि बिहार के जमुई जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत निचली सेवा रविदास टोला में सोमवार की रात में एक ग्रामीण चिकित्सक की पीट-पीटकर कर हत्या कर दी गई। मृत चिकित्सक के विषय में जानकारी मिली है कि वह सेवा गांव पंडित टोला के नूनूलाल पंडित का पुत्र मनोज पंडित है। मनोज के विषय में बताया जाता है कि वह एक निजी क्लीनिक चलाता था।घटना के दिन लह अपने क्लिनिक में बैठा हुआ था। इतने में गौतम रविदास अपने साथियों के साथ पहुंच कर मनोज को घसीटते हुए क्लीनिक से बाहर ले आया और फिर उसे रस्से से बांधकर लाठी,डंडा,खंती और लोहे के राड से उसकी पिटाई शुरू कर दी।
जबर्दस्त पिटाई के चलते मनोज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते है कि घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली वैसे ही घटनास्थल पर पहुंच कर परिजनों ने उसे आनन फानन में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ.प्रदीप कुमार द्वारा मौत की पुष्टि कर दी गई।
घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष अमित कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जमुई सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी में सात लोगों को नामजद किया गया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए छापामारी की गई।अभी तक एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से सेवाग्राम में तनाव है। पुलिस स्थिति पर नजर रखे हुई है। गांव के लोगों द्वारा बताया गया कि किसी महिला से अवैध संबंध होने के कारण हत्या की गई है। अब देखना है कि पुलिस की जांच पड़ताल में हत्या का कारण क्या बताया जाता है।
जे.पी.श्रीवास्तव,
ब्यूरो चीफ, बिहार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *