अंतिम दिन 300 से अधिक प्रत्यासियो ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

बिहार-::

 

 

जलालपुर :प्रखण्ड में पिछले चार दिनों से चल रहे पंचायत चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन कुल 300 से अधिक अभ्यथियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया .इसके साथ ही प्रखण्ड के14 पंचायत में विभन्न पदों के लिये नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्यासियो की संख्या लगभग 1600 हो गया . प्रत्यासी गाजे बाजे व ढोल नगारे के साथ ही साथ घोड़ो के काफिला लेकर पहुँचे हुए थे .जिसके कारण जलालपुर मुख्य बाजार से लेकर प्रखण्ड मुख्यालय तक सड़को पर गहमा गहमी बनी हुई थी .हलाकि इन सबके बीच नामंकन प्रकिया को शान्ति पूर्ण माहौल में सम्पन्न कराने को लेकर प्रखण्ड निर्वाची पदाधिकारी कुमारी अंजू तथा थानाध्यक्ष मिहिर कुमार दल बल के साथ लगातार गस्त करते दिखे .जिन प्रत्यासियो ने नामांकन दाखिल किया उनमें माधोपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए राजेश कुमार मिश्र ,समहोता पंचायत से पम्मी देवी, देवरिया पंचायत से बीडीसी पद के लिये खुशबू देवी , कुमना पंचायत से डब्लू सिंह रामपुर नूरनगर पंचायत से लक्ष्मण मांझी भटकेशरी पंचायत से श्री राम राय शंकरडीह पंचायत से सोना देवी कुमना से मुखिया पर टुनटुन यादव ,रामपुर नूर नगर से बीडीसी के पद के लिये संजय राय तथा विष्णुपुरा पंचायत से बीडीसी पद के लिये राजन तिवारी अमित तिवारी तो वही वार्ड सदस्य पर मिंटू तिवारी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया तो वही माधोपुर पंचायत से सरपंच पद के लिये पूर्व सैनिक ब्रिज किशोर सिंह ने नामजदगी का पत्र दाखिल किया .बताते चले समीक्षा की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर तो वही नाम वापसी की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर है उसी दिन अभ्यथियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन किया जायेगा .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *