Search
Close this search box.

Tokyo Olympics Day-9 LIVE: पीवी सिंधु और पूजा रानी के प्रदर्शन पर होंगी निगाहें, अमित पंघाल करेंगे अपने अभियान की शुरुआत

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

जापान की राजधानी टोक्यो में खेले जा रहे ओलंपिक खेलों का आज 9वां दिन है। भारत की तरफ से आज पीवी सिंधु देश के लिए तीसरा मेडल पक्का करने के इरादे से अपना सेमीफाइनल मैच खेलने उतरेंगी। वहीं, बॉक्सिंग में पूजा रानी 75 किग्रा कैटेगरी में अपने प्री क्वार्टर फाइनल मैच खेलेंगी, जबकि मेडल के दावेदारों में से एक बॉक्सर अमित पंघाल युबेर्जेन रिवास के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेंगे। अंजुम मौदगिल और तेजस्वी सांवत 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन क्वालीफिकेशन में अपना दमखम दिखाएंगी। भारत महिला हॉकी टीम अपने पूल एक के मैच में आज साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। महिला चक्का फेंक क्वालीफिकेशन में सीमा पूनिया, कमलप्रीत कौर अपना हुनर का प्रदर्शन करती नजर आएंगी। तीरंदाजी में अतनु दास अपने मेडल की उम्मीदों को मजबूत करने के लिए क्वार्टर फाइनल मैच में ताकाहारू पुरुकावा का सामना करेंगे।

ALL LIVE UPDATES:

7:07 AM: अब से कुछ देर बाद पुरुष तीरंदाजी में अतनु दास का सामना जापान के ताकाहारू फुरुकावा से होगा। यह मुकाबला 7 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगा। 

 

6:58 AM: ग्रुप ए में सभी 15 एथलीटों ने अपने तीनों प्रयास पूरे कर लिए हैं। जिसके बाद सीमा पूनिया ग्रुप ए में छठे नंबर पर रहीं हैं। दोनों ग्रुप को मिलाकर कुल 12 एथलीट फाइनल में अपनी जगह पक्की करेंगे। ग्रुप बी में भारत की तरफ से कमलप्रीत कौर अपना जोर लगाती दिखेंगी। 

6:44 AM: सीमा पूनिया ने अपने तीसरे प्रयास में 58.93 मार्क दर्ज कराया। वह क्वालिफिकेशन राउंड के ग्रुप ए में इस समय छठे नंबर पर काबिज हैं। दोनों ग्रुप में से बेस्ट 12 खिलाड़ी फाइनल में अपनी जगह बनाएंगे। 

 

6:23 AM: सीमा पूनिया ने अपना दूसरा प्रयास किया और उसके बढ़िया प्रदर्शन करते हुए 60.57 मार्क हासिल किया। ग्रुप ए में मौजूद 15 खिलाड़ियों में से सीमा महज तीसरी ही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 60 मीटर को पार किया है। 

 

6:05 AM: महिला चक्का फेंक स्पर्धा में सीमा पूनिया के मैच की शुरुआत हो गई है। सीमा ने ग्रुप ए में शुरुआत करने वालीं पहली खिलाड़ी रही, लेकिन उनका थ्रो गलत रहा और उसको लाल झंडा दिखाकर अमान्य करार दिया गया। 

 

5:33 AM: अब से कुछ देर बाद महिला चक्का फेंक ग्रुप ए क्वालीफिकेशन राउंड में सीमा पूनिया अपना दमखम दिखाती हुईं नजर आएंगी। यह मुकाबला 6 बजे शुरू होगा। 

 

 

 

 

 

Source link