बासखेड़ा खुर्द से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फरहा सिंह ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर मीडिया से वार्ता की.

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

  बांसखेड़ा खुर्द से एक ऐतिहासिक जीत दर्ज करने नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान फरहा सिंह ने गाँव वासियों को दिल से बधाई दी. और कहा की यह मेरी जीत ही नही बल्कि पूरे गाँव बालों की जीत है.आपको बता दें की फरहा सिंह के ऊपर विपक्ष ने तरह तरह कि आरोप भी लगाये लेकिन फरहा सिंह ने कोई आरोप नहीं लगाया और कहा की इसका जबाब मेरी जानता देगी और यह साबित भी हो गया, जो भी लोग उनके उपर ग़लत-ग़लत बयान दे रहे रहे थे आरोप लगा रहे थे उन सब का जबाब बासखेड़ा खुर्द की जनता ने ख़ुद ही दे दिया.
फरहा सिंह ने कहा कहने को तो बहुत कुछ में भी कह सकती हूँ लेकिन मेरी जनता ने मुझसे पहले ही मुझे ऐतिहासिक जीत दिला कर इसका जवाव दे दिया. फरहा सिंह ने कहा कि रमनजीत सिंह जिस प्रत्याशी के नाम पर चुनाव लड़ रहे थे उसका फोटो तक अपने बैनर पर नहीं लगाया, और भी बहुत कुछ बोलने को है ,लेकिन जो प्रत्याशी थी बो मेरी गाँव की बेटी है में उसके लिए कुछ नहीं बोलूँगी बो मेरी बहन और बेटी के समान है.

 
अंत में फ़रहा सिंह ने कहा गाँव की जनता ने मुझे जिताकर विश्बास दिखाया है में उनके विश्बास पर खरी उतरूँगी.और गाँव बालों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूँगी. धन्यबाद सभी का.